Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में प्रेमी युगलों के दिन अच्छे नहीं चल रहे। पहले रुड़की में घर आए प्रेमी को लोगों ने चोर समझकर धुन दिया, और अब ऊधमसिंहनगर में प्रेमी युगल की पिटाई का मामला सामने आया है। लड़का और लड़की दोनों घायल हैं, दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना काशीपुर के बांसखेड़ा खुर्द गांव की है। यहां एक युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती संग अफेयर चल रहा था। पिछले 3 साल से दोनों रिलेशन में थे। रविवार रात जब लड़की के घरवाले सो रहे थे, तभी लड़की अपना सामान बटोर कर प्रेमी के घर चली आई। इसका पता चलते ही परिजन भी युवती के पीछे-पीछे युवक के घर पहुंच गए। परिजन युवती को वापस ले जाने की बात पर अड़ गए। वो उसे जबर्दस्ती साथ ले जा रहे थे। युवक और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया। बात बढ़ती गई तो लड़की के घर वाले युवक के साथ मारपीट करने लगे। मामला बिगड़ते देख युवक के परिजनों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।