Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: हल्द्वानी में दहेज हत्या के दोषी वायु सेना के अधिकारी और उसके परिजनों को हल्द्वानी सिविल कोर्ट ने सात साल कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एयर फोर्स के अधिकारी रहे राजेंद्र सिंह मनराल पर दहेज के लिए पत्नी भावना की हत्या करने का आरोप है। पूरा मामला क्या है ये भी जान लें। हल्द्वानी के चांदनी चौक इलाके में रहने वाली भावना की शादी 4 जून 2015 को एयर फोर्स अधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल के साथ हुआ था। भावना के माता-पिता ने शादी में खूब खर्चा किया, बेटी को जरूरत का हर सामान दिया। सोचा दामाद अफसर है, बेटी को कोई कमी नहीं होने देगा, पर ससुरालवाले लालची निकले। शादी के बाद से ही भावना पर दहेज लाने के लिए दबाब बनाया जाने लगा। अफसर पति भावना से दहेज के तौर पर मायके से 10 लाख रुपये लाने को कह रहा था।