देहरादून: उत्तराखंड के कोटद्वार में पति-पत्नी का रिश्ता शर्मसार हो गया। प्रेमी को पाने के लिए पत्नी ने उसके साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मरने वाला युवक रिटायर फौजी था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना मानपुर-कलालघाटी क्षेत्र की है, जहां बीते शनिवार रिटायर फौजी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों ने युवक की पत्नी पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड फौजी की पत्नी का कलालघाटी में रहने वाले एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था। वो युवक के साथ रहना चाहती थी।