Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। लगातार जारी बारिश के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। चोटियों पर बर्फ जमी है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानों तक महसूस किया जा रहा है। ठिठुरन बढ़ गई है। मानसून विदा लेने वाला है, लेकिन कई क्षेत्रों में अब भी बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में बारिश का दौर जारी है। केदारनाथ क्षेत्र में भी घने बादल छाए रहे। श्रीनगर में रातभर बारिश के बाद शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली। औली और आस-पास के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन भी अपने परिवार के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे। इससे पहले गुरुवार का दिन उन्होंने अपने परिवार के साथ औली में बिताया।