Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
बागेश्वर: पहाड़ में नरभक्षी गुलदार मासूमों के लिए काल बन गए हैं। पहले पिथौरागढ़ में 3 साल के नैतिक को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया, दो दिन पहले पौड़ी में 10 साल की मासूम को गुलदार ने मार दिया और अब बागेश्वर में एक और मासूम गुलदार का शिकार बन गई। एक के बाद एक कई बच्चे गुलदार के हमलों में अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन नरभक्षी गुलदारों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए। कार्रवाई के नाम पर वन विभाग गांव में पिंजरा लगा कर पल्ला झाड़ लेता है। गुलदार के हमले का हालिया मामला बागेश्वर का है, जहां गुलदार ने 5 साल की मासूम को अपना निवाला बना लिया। घटना कपकोट तहसील के उत्तरदुग क्षेत्र की है। जहां भूलगांव के जलमानी तोक में गुलदार 5 साल की बच्ची को उठा ले गया, बाद में बच्ची की अधखाई लाश जंगल में मिली। गुलदार ने बच्ची का सिर खा लिया था। बच्ची की ये हालत देख परिजन बेसुध हो गए।