उत्तराखंड शर्मसार! दिव्यांग बच्ची के साथ स्कूल संचालक ने किया दुष्कर्म..मुकदमा दर्ज

स्कूल संचालक ने 2 अक्टूबर को पढ़ाई के बहाने बच्ची को अपने घर बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की, पढ़ें पूरी खबर...
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Bajpur: School director misdeed with disabile student
Image: School director misdeed with disabile student

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में स्कूल संचालक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। 15 साल की दिव्यांग छात्रा ने शिक्षक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। घटना बाजपुर की है, जहां दिव्यांग छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ। दुष्कर्म का आरोप जिस शिक्षक पर लगा है, वो स्कूल का संचालक भी है। पीड़ित लड़की दोराहा क्षेत्र के पास एक गांव में रहती है। परिजनों ने बताया कि बच्ची गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने जाती थी। पिछले चार-पांच दिनों से बच्ची गुमसुम थी, वो किसी के साथ बात नहीं कर रही थी। उसकी हालत देख परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने बच्ची से पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में परिजनों को बताया। बच्ची की आपबीती सुन परिवारवाले सन्न रह गए।

यह भी पढ़ें - कोटद्वार के रिटायर्ड फौजी हत्याकांड में खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा था कत्ल का प्लान
आरोपी शिक्षक का नाम मोहम्मद रफी है। वो गांव में स्कूल चलाता है। पीड़ित ने बताया कि बीते 2 अक्टूबर को आरोपी ने उसे पढ़ाने और घर का काम कराने के लिए अपने घर बुलाया था। बच्ची जब आरोपी के घर पहुंची तो उसने बच्ची को घर के कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने ये भी कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा। पीड़ित बच्ची बेहद गरीब परिवार से है। परिवारवाले उसे पढ़ा नहीं पा रहे थे। तब आरोपी ने उनकी दिव्यांग बेटी को पढ़ाने और उसकी पढ़ाई का खर्चा खुद उठाने की जिम्मेदारी ली थी। परिवारवालों ने भी उस पर भरोसा कर लिया, इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची कि जिंदगी बर्बाद कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ के दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।