उत्तराखंड: दामाद ने सास को बेरहमी से मार डाला, चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचला

आरोपी दामाद गोविंद ने बताया कि सास प्रेमवती की वजह से उसकी पारिवारिक जिंदगी तबाह हो गई थी, इसीलिए उसने सास की हत्या कर दी..
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Nainital: Son in law murdered mother in law
Image: Son in law murdered mother in law

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में कलयुगी दामाद ने अपनी सास के साथ जो किया वो वाकई डराने वाला है। दामाद ने अपनी सास की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस वक्त आरोपी जेल में है। दिल दहला देने वाली ये घटना कालाढूंगी की है, जहां 14 दिन पहले एक महिला की लाश मिली थी। महिला की हत्या करने के बाद उसके सिर और मुंह को पत्थर से कुचला गया था। हत्यारे ने महिला का पेट धारदार हथियार से फाड़ दिया था। कई दिन बाद जब महिला की शिनाख्त हुई तो पुलिस हत्यारे तक भी पहुंच गई। महिला की हत्या उसके दामाद ने ही की थी। आरोपी दामाद का नाम गोविंद सागर है, वो बाजपुर का रहने वाला है। मरने वाली महिला प्रेमवती भी बाजपुर में ही रहती थी। प्रेमवती मजदूरी करने के अलावा शादी-बारातों में काम करके परिवार का भरण-पोषण कर रही थी।

यह भी पढ़ें - देहरादून के 500 लोगों ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु, वजह भी जान लीजिए
22 सितंबर को प्रेमवती का दामाद गोविंद उसे बाइक पर बैठाकर कालाढूंगी की तरफ से गया, 23 सितंबर को प्रेमवती की क्षत-विक्षत लाश बौर नदी के किनारे मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूली है। आरोपी गोविंद ने बताया कि सास प्रेमवती उसके पारिवारिक जीवन में दखलंदाजी कर रही थी। गोविंद की शादी पिछले साल 10 अक्टूबर को प्रेमवती की बेटी पूजा से हुई थी। पूजा बिना बताये मायके चली जाती थी। गोविंद विरोध करता तो प्रेमवती बेटी को समझाने की बजाय उससे गाली-गलौच करती थी। दामाद को मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। तंग आकर उसने 22 सितंबर को सास की हत्या कर दी। बाद में बाइक से घर लौट आया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बाइक और चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।