Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट करने वाले बीएसएफ जवान समेत दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में सस्पेंड इमरजेंसी सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। दोनों युवक यूपी के रहने वाले हैं। उन पर सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों संग मारपीट और उनके कपड़े फाड़ने का आरोप है। पूरा मामला क्या है, ये भी बताते हैं। घटना जसपुर की है। समरपाल सिंह और राजीव नाम के दो युवक अपने घायल परिजनों को लेकर सरकारी अस्पताल आए थे। उस वक्त अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर डॉ. संजीव देशवाल तैनात थे। जिन्होंने प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायलों को अस्पताल में एडमिट कर लिया। इसी बीच दो घायलों की तबीयत बिगड़ गई।