उत्तराखंड: युवक ने खुद को तमंचे से मारी गोली, डिप्रेशन में उठाया जानलेवा कदम

कुछ दिन पहले मुकेश की गाड़ी से एक टुकटुक चालक की मौत हो गई थी, इस घटना के बाद मुकेश डिप्रेशन में रहने लगा...पढ़ें पूरी खबर
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Kichha news: Youth committed suicide in kichha
Image: Youth committed suicide in kichha

उधमसिंह नगर: कहते हैं आज के वक्त में इंसान की जान बहुत सस्ती हो गई है, पर हर कोई ऐसा सोचता हो, ऐसा बिल्कुल नहीं है। अब किच्छा में रहने वाले एक युवक का मामला ही ले लें, इस युवक के वाहन से एक टुकटुक चालक की रपट कर मौत हो गई थी। कोई और होता तो शायद इस घटना पर अफसोस जताकर, कुछ दिन बाद भूल जाता। पर टुकटुक चालक की मौत ने आरोपी युवक को इस कदर गमगीन किया कि वो डिप्रेशन में चला गया। आज सुबह य़ुवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का नाम मुकेश चंद्र है। वो आदित्य चौक के पास रहता था। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले मुकेश से एक हादसा हो गया था।

यह भी पढ़ें - केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 60 लोगों की जा चुकी है जान
मुकेश अपने वाहन में सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान खटीमा में एक टुकटुक चालक उसके वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में टुकटुक चालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मुकेश डिप्रेशन में रहने लगा। वो टुकटुक चालक की मौत का जिम्मेदार खुद को मानने लगा। दो दिन पहले इस मामले में उसे एक नोटिस मिला था, तब से मुकेश और बेचैन हो उठा। मानसिक रुप से परेशान मुकेश ने गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे खुद को कमरे में बंद कर लिया और तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो मुकेश खून से लथपथ मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।