Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर मासूम छात्रा को बेहरमी से पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्रा को डंडे से इतना पीटा कि वो बेहोश हो गई, परिजनों को उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। मामला वाकई गंभीर है, और अगर आरोपों में सच्चाई है तो दोषी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। पूरा मामला क्या है, ये भी बताते हैं। घटना अल्मोड़ा के जीआईसी डीनापानी की है। पीड़ित छात्रा इसी स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ती है। पीड़ित ने बताया कि उसे और उसकी कुछ सहेलियों को एक शिक्षक ने परिसर में कूड़ा उठाने को कहा था। वो और उसकी सहेलियां कूड़ा इकट्ठा कर रहीं थीं, तभी वहां स्कूल के प्रिंसिपल पहुंच गए। उन्होंने आते ही छात्रा को डंडे से पीटना शुरू कर दिया।