उत्तराखंड में खौफनाक वारदात, मोबाइल शॉप में लड़की की बेरहमी से हत्या..लाखों की लूट

हत्या के बाद दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के मोबाइल लूटे गए हैं। लड़की पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली थी।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: girl dead body found in mobile shop kashipur
Image: girl dead body found in mobile shop kashipur

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में ऐसी खबरें पहले नहीं आती थी। लेकिन वक्त के साथ साथ अब हैरान कर देने वाली खबरें सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली एक लड़की की बेरहमी से हत्या की गई है। यह वारदात काशीपुर में की है। बताया जा रहा है कि लड़की काशीपुर में मोबाइल शॉप में सेल्स गर्ल के तौर पर काम करती थी। उसकी नुकीले हथियारों से गोदकर बेरहमी से हत्या की गई है। इससे पूरे काशीपुर में हड़कंप मच गया है अब तक मिली जानकारी के मुताबिक काशीपुर के गिरीताल क्षेत्र की यह घटना है यहां मौजूद एक दुकान में ही लड़की की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि मृतिका मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली थी वह काशीपुर में स्टेडियम के पास मानपुर रोड पर रहती थी। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हत्या हुई उस वक्त लड़की दुकान में अकेली थी। दुकान के मालिक ने पुलिस को बताया है कि हत्या से पहले 2 बार लड़की ने फोन का रेट और चार्जर की कीमत पूछने के लिए फोन भी किया था। बताया गया है कि हत्या के बाद दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के मोबाइल लूटे गए हैं। इसकी सूचना अपर पुलिस अधीक्षक डॉ जगदीश चंद्र और सीओ मनोज ठाकुर को दी गई। दोनों ने मौका मुआयना किया है पुलिस बताया जा रहा है कि मृतका काशीपुर में अपने मौसा मौसी के घर रहकर नौकरी करती थी। फिलहाल इस वारदात के बाद से पूरे काशीपुर में सनसनी फैली हुई है। देखना है कि पुलिस हत्यारों तक कब तक पहुंचती है।
देहरादून में दर्दनाक बाइक हादसा, करवा चौथ के दिन उजड़ा सुहाग..घर में पसरा मातम
>