पौड़ी गढ़वाल की पिंकी रावत को बदमाशों ने बेरहमी से मार डाला, काशीपुर में मचा हड़कंप

आखिर ऐसा कब तक चलेगा ? क्यों उत्तराखंड में इस तरह की वारदातें बढ़ रही हैं? आखिर पिंकी रावत के कातिल कौन हैं?
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: pinky rawat of pauri garhwal kashipur case
Image: pinky rawat of pauri garhwal kashipur case

उधमसिंह नगर: पिंकी रावत..19 साल की ये बच्ची अब इस दुनिया में नहीं है। वो किनगोडी खाल, धुमाकोट, पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली थी। कुछ काम करना था तो वो पौड़ी गढ़वाल से काशीपुर चली आई थी। वो अपने मौसा-मौसी के घर काशीपुर में स्टेडियम के पास मानपुर रोड पर रहती थी। पिंकी काशीपुर में मोबाइल शॉप में सेल्स गर्ल के तौर पर काम करती थी। खबर है कि उसकी नुकीले हथियारों से गोदकर बेरहमी से हत्या की गई है। इससे पूरे काशीपुर में हड़कंप मच गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक काशीपुर के गिरीताल क्षेत्र की यह घटना है यहां मौजूद एक दुकान में ही पिंकी रावत की हत्या की गई है। सबसे पहला सवाल तो पुलिस से बनता है कि आखिर बेटियों की सुरक्षा के वादे पर पुलिस कितना खरा उतर रही है? फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हत्या हुई उस वक्त पिंकी रावत दुकान में अकेली थी। दुकान के मालिक ने पुलिस को बताया है कि हत्या से पहले 2 बार लड़की ने फोन का रेट और चार्जर की कीमत पूछने के लिए फोन भी किया था। बताया गया है कि हत्या के बाद दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के मोबाइल लूटे गए हैं। इसकी सूचना अपर पुलिस अधीक्षक डॉ जगदीश चंद्र और सीओ मनोज ठाकुर को दी गई। दोनों ने मौका मुआयना किया है। फिलहाल इस वारदात के बाद से पूरे काशीपुर में सनसनी फैली हुई है। देखना है कि पुलिस हत्यारों तक कब तक पहुंचती है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में खौफनाक वारदात, मोबाइल शॉप में लड़की की बेरहमी से हत्या..लाखों की लूट