उत्तराखंड मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष पर हमले का विरोध, विरोध में हड़ताल.. आरोपी ने खाया जहर

मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष पर हमले के विरोध में आज व्यापारिक संगठन हड़ताल पर हैं, जानिए पूरा मामला....
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Mussoorie Strike: Strike starts opposing attack on mussoorie municipal council chairperson
Image: Strike starts opposing attack on mussoorie municipal council chairperson

देहरादून: मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और सभासदों के ऊपर जूता फेंकने की घटना के बाद शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हमले के खिलाफ व्यापार संघ ने बुधवार को बंद का ऐलान किया। व्यापार संघ को दूसरे संगठनों का भी समर्थन मिला है, व्यापार संघ समेत कुल 25 संगठन हड़ताल पर हैं, लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिस वजह से शहर की व्यवस्था चरमरा गई है। नगर पालिका कर्मचारी संघ भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। वहीं खबर है कि इस मामले में एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। युवक ने नगर पालिका अध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए, जहर पीने की घटना का वीडियो बनाकर उसे सर्कुलेट कर दिया। यहां आपको पूरा मामला भी जानना चाहिए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में डिग्री कॉलेजों को बंद करने की तैयारी, 2 मिनट में पढ़िए पूरी खबर
मसूरी की प्रसिद्ध माल रोड पर पिछले डेढ-दो साल से कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर अपनी दुकानें लगाई हुई हैं। इन अतिक्रमणकारियों का दूसरे व्यापारियों और पर्यटकों से कई बार झगड़ा हो चुका है। ये लोग अब स्थाई ठिकाना मांग रहे हैं। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष इन लोगों से मिलने गए थे, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष से ना सिर्फ गाली-गलौच की, बल्कि उन पर जूता भी फेंक दिया था। आरोपियों के खिलाफ नगर पालिका अध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नगर पालिका अध्यक्ष के समर्थन में नगर पालिका के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। जिस वजह से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इस मामले में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं। नगरपालिका कर्मचारियों ने कहा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। गुस्साए व्यापारियों ने भी बुधवार को दुकानें बंद रखकर अपना विरोध जताया। मसूरी में कुल 25 संगठन हड़ताल पर हैं।