उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के आसार, इन जिलों के लोग संभलकर रहें

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा, प्रदेश के चार पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है...
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Snowfall in Uttarakhand: Snowfall and rainfall expected in Uttarakhand hilly area
Image: Snowfall and rainfall expected in Uttarakhand hilly area

देहरादून: पहाड़ों में ठंड दस्तक दे चुकी है। ठिठुरन बढ़ गई है, आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी क्योंकि अगले 24 घंटों में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। मौसम में आए बदलाव का असर पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानों तक में महसूस हो रहा है। पहाड़ में ठिठुरन बढ़ गई है, तो वहीं मैदानों में ठंडी हवाओं ने लोगों का चैन छीन लिया है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना जताई है। चार पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है। ये जिले कौन-कौन से हैं, ये भी जान लें।

यह भी पढ़ें - पौड़ी गढ़वाल में खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत... पति-बेटा घायल
मौसम केंद्र की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी और चमोली के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है। मौसम में आए बदलाव का असर रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भी देखने को मिलेगा। यहां पर भी ऊंचाई वाले इलाकों मे बारिश-बर्फबारी हो सकती है। कुछ जगह हल्की बर्फ भी गिर सकती है। इसके अलावा चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान है। दूसरे क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। देहरादून में भी धूप खिली रहेगी। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ मं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। अन्य जगहों पर मौसम सामान्य रहेगा।