उत्तराखंड में तेजी से बदल रहा है मौसम, इन जिलों में बर्फबारी के पूरे आसार

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, ठंड के स्वागत के लिए तैयार हो जाइए..
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Snowfall in Uttarakhand: Snowfall and rainfall expected in Uttarakhand hilly area
Image: Snowfall and rainfall expected in Uttarakhand hilly area

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है, ठंड ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम का रुख बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है, मैदानों में भी ठंडी हवाओं ने लोगों का चैन छीन लिया है। आज देहरादून समेत प्रदेश के दूसरे इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आमतौर पर ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन पहाड़ी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को बर्फबारी हो सकती है। जबकि पहाड़ी जिलों में निचले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी जिलों में मौसम तेजी से बदल रहा है। यहां ठंड बढ़ गई है। लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से राहत पाने की कोशिश में जुटे हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों के लिए आने वाले दिन ठिठुरन भरे रहेंगे। बारिश-बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ जाएगी। हालांकि यहां ठंड कई दिन पहले ही दस्तक दे चुकी है, बर्फबारी के कुछ दौर भी हो चुके हैं। बात करें अगले 24 घंटों की तो ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहेगा। देहरादून समेत कई इलाकों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - वाह DM मंगेश घिल्डियाल..1612 महिलाओं की रोजगार से जोड़ा, 1 करोड़ 20 लाख की आमदनी