Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है। ठंड में इजाफा हो रहा है और एक बार फिर से चार जिलों के लोगों के लिए एक खबर है। मौसम विभाग का कहना है कि इन चार जिलों में बारिश हो सकती है और इस वजह से ठंड में इजाफा हो सकता है। पहले ही पहाड़ी इलाकों में हिमपात से ठंड बढ़ी हुई है और अब होन वाली बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल ही छाए रहेंगे। इसके अलावा पर्वतीय जिले जैसे चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का अंदेशा है कि इस बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में ठंड तो बढ़ेगी ही, साथ ही मैदानी इलाकों में भी सर्द हवाएँ चलने के आसार हैं। उधर पहाड़ों में ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। कुल मिलाकर कहें तो इस वक्त उत्तराखंड के चार जिलों के लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। पहले से हिमपात हो रहा है और अब बारिश ठंड बढ़ाने का काम करेगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: प्यार में पागल हुई नाबालिग लड़की, मां के गहने समेत लाखों रुपये प्रेमी को भेजे