Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: वह दिल्ली से अपनी दीदी और जीजाजी के साथ मां पूर्णागिरी दर्शन के लिए आया था लेकिन घाट पर नहाते वक्त उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। यह दुखद खबर उत्तराखंड के चंपावत जिले से हैं। दिल्ली के भजनपुरा के रहने वाले रवि सिंह अपने जीजा योगेश चौहान और दीदी के साथ मां पूर्णागिरी दर्शन के लिए आया था। शारदा घाट पर स्नान कर रहा था लेकिन यह नहीं जानता था अचानक आया एक भंवर उसकी जिंदगी का काल बन जाएगा। रवि अचानक भंवर में फंसकर डूबने लगा। उसकी दीदी और जीजाजी ने मदद की काफी गुहार लगाई लेकिन कोई उसे बचा नहीं सका। कुछ स्थानीय युवक रवि को बचाने के लिए नदी में कूदे लेकिन वह डूब चुका था। करीब 45 मिनट की खोजबीन के बाद रवि को बरामद किया गया। पुलिस के वाहन में उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर लिया। हालांकि आसपास के लोगों का कहना है कि अगर घटना के वक्त जल पुलिस के तैराक वहां मौजूद होते तो रवि को बचाया जा सकता था। फिलहाल रवि की मौत के बाद उनके घर में मातम पसरा हुआ है। कोई नहीं जानता था कि मां पूर्णागिरि के दर्शनों के लिए आया रवि इस तरह मौत का शिकार हो जाएगा।