उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, आज 4 जिलों में बारिश के आसार

आज खासतौर पर उत्तराखंड के 4 जिलों को सावधान रहने की जरूरत है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और इन चार जिलों में बारिश के आसार हैं...ठंड बढ़ेगी
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: weather and snowfall report uttarakhand
Image: weather and snowfall report uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके साथ ही सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया है। आमतौर पर देखा जाता है कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फ पढ़ते ही जबरदस्त ठंड शुरू होती है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ना भी लाजमी है। बद्रीनाथ केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर हिमपात के साथ-साथ मुनस्यारी और धारचूला की चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। मुनस्यारी में हल्की बारिश भी हुई है और उसके बाद निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। हसलिंग, पंचाचुली, राज रंभा, नामिक, नागनी, हीरामणि और मिलम जैसी चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। इसके अलावा धारचूला के गूंजी से लेकर बूंदी तक हल्की बर्फबारी की सूचना है। उधर मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चार जिलों में रविवार को यानी आज भी हल्की बारिश के संकेत दिए हैं। खासतौर पर चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जैसे जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इन जिलों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है और जाहिर सी बात है कि इससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि इन स्थानों पर बारिश हो सकती है ज्यादा ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी के आसार हैं। जाहिर सी बात है कि अगले हफ्ते तक उत्तराखंड में बर्फबारी से ठंड और बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें - ऋषिकेश: 3 लेन का होगा लक्ष्मणझूला पुल, दोनों तरफ केदारनाथ की झलक..जानिए खूबियां