Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: आखिर आज के समाज में रिश्तो को क्या हो गया है? क्यों छोटी छोटी सी बात पर हम अपना आपा खो देते हैं और एक बड़ी गलती कर लेते हैं? फिर उस गलती को छुपाने के लिए हम 100 झूठ बोल देते हैं। उत्तराखंड से भी रिश्तो की बेरहमी से कत्ल की एक खबर सामने आई है। एक बच्ची देर से घर लौटी तो मां ने उसे जान से मार दिया और बाप ने उसके शव को ठिकाने लगा दिया। 9 साल की वह बच्ची अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है। बच्ची की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह देर से घर लौटी थी। इतने में गुस्से से आगबबूला हुई मां ने उसकी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई और इस अपराध को छुपाने के लिए सौतेले पिता ने उसके शव को गन्ने के खेत में जा कर फेंक दिया। 27 अक्टूबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई कि बच्ची गुमशुदा हो गई है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और इसकी छानबीन शुरू कर दी।