Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: तीन तलाक पर भले ही केंद्र सरकार ने कानून लागू कर दिया हो लेकिन इसके बाद भी समाज में फैली यह गंदगी खत्म नहीं हो रही है। ताजा मामला उत्तराखंड के काशीपुर का है।। यह एक पति ने इतनी घिनौनी हरकत की है कि शायद ऊपरवाला उसको कभी माफ कर पाए। वह अपनी पत्नी से लगातार दहेज की मांग कर रहा था और जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो उसने पहले अपनी पत्नी को तीन तलाक दिया और फिर चलती कार से बाहर फेंक दिया। काशीपुर के समोदिया थाना का रहने वाला खलील अहमद का परिवार आज गम में डूबा है। खलील अहमद की बेटी मेहर का निकाह 6 साल पहले काशीपुर के रहने वाले फरीद अहमद के साथ हुआ था पुलिस डॉग आरोप है कि शादी के बाद से ही लगातार दहेज की मांग होती रही। दहेज में 500000 रुपये और कार की डिमांड की गई थी। यह डिमांड पूरी नहीं हुई तो फरीद के साथ-साथ फरीद की मां और उसके रिश्तेदारों ने मेहर के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया। जब मन आया मारते थे पीटते थे और जब मनाया उत्पीड़न करते थे। इस दौरान मेहर ने एक पुत्र को जन्म दिया लेकिन ससुराल वालों की ज्यादती खत्म नहीं हुई। आरोप है कि 8 अप्रैल 2019 को ससुराल वालों ने विवाहिता को बुरे तरीके से लात और घूंसे से पीटा। इसके बाद फरीद ने मेहर को कार में बिठाया और समोदिया गांव के पास तीन तलाक बोलकर चलती कार से धक्का दे दिया पीड़ित किसी तरह रोते बिलखते हुए अपने घर पहुंची। मेहर के परिवार वालों ने फरीद के परिवार वालों पर केस दर्ज करवाया है। देखना है इस मामले में आगे क्या होता है।यह भी पढ़ें - उत्तराखंड क्रिकेट टीम को BCCI का झटका, क्रिकेटर चेतन रतूड़ी पर 2 साल का बैन