Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में एक मां ने अपने 6 महीने के बच्चे को जान से मार डाला। इसके बाद मां ने पुलिस से बचने के लिए एक झूठी कहानी कड़ी। लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल ली तो मामले में बहुत बड़ा खुलासा हुआ। यह कहानी उत्तराखंड के हरिद्वार के सिडकुल की है। जहां ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करने वाले दीपक बलूनी का परिवार सर्वप्रिया विहार कॉलोनी में किराए पर रहता है। रविवार को दीपक किसी काम से घर से बाहर निकले हुए थे। पत्नी संगीता अपने 6 माह के बेटे अंश के साथ घर पर ही मौजूद थे। दोपहर के 3:00 बजे के करीब संगीता अंश को घर पर छोड़ कर दूध लेने के लिए पास की डेयरी पर गई हुई थी। कुछ देर बाद संगीता घर लौटी तो देखा कि घर पर बैठा नहीं था संगीता घबराकर बाहर निकली और अड़ोस पड़ोस के लोगों से अपने बेटे के बारे में पूछा। किसी ने भी सही ढंग से जवाब नहीं दिया..इसके बाद संगीता ने अपने पति को फोन किया और घर पर बुलाया। आगे पढ़िए