उत्तराखंड: अपने मासूम बच्चे की हत्यारी बनी मां, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

6 महीने का बेटा रोता था, मां से दूध मांगता था, इसलिए मां ने उसे पानी ने डुबो-डुबोकर मार डाला...
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Mother killed son: Mother killed own six month old boy drown into ganga
Image: Mother killed own six month old boy drown into ganga

हरिद्वार: पुरानी कहावत है कि पूत-कपूत हो सकता है, पर माता कुमाता नहीं हो सकती, लेकिन हरिद्वार में एक मां ने अपने 6 महीने के बेटे के साथ जो किया, वो देख-सुन आपका रिश्तों पर से भरोसा उठ जाएगा। मां ने अपने 6 महीने के बच्चे से पीछा छुड़ाने के लिए बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। महिला ने मासूम को गंगा में डुबो-डुबोकर मार डाला। बच्चा मर गया तो वापस घर लौट आई और बच्चे के गायब होने की कहानी गढ़ने लगी। पकड़े जाने पर आरोपी महिला ने बताया कि बच्चा हमेशा रोता रहता था, वो स्तनपान की जिद करता था। इससे तंग आकर उसने बच्चे को गंगा में डूबाकर मार डाला। दिल झकझोर देने वाली ये घटना हरिद्वार के कनखल की है। जहां संगीता नाम की महिला ने अपने बच्चे का कत्ल कर दिया। रविवार की शाम पुलिस को सूचना मिली की 6 महीने का मासूम गायब हो गया है। पुलिस ने मां संगीता से पूछताछ की तो उसके चेहरे पर बच्चे के गायब होने की चिंता नहीं दिखी। संगीता एकदम नॉर्मल थी।

यह भी पढ़ें - देहरादून में दर्दनाक हादसा, सेंट जोसेफ एकेडमी के होनहार छात्र की मौत
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो संगीता एक काले रंग का बैग ले जाती नजर आई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, पुलिस की सख्ती के सामने संगीता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वो बेटे को बैग में डालकर आनंदमयी पुलिया के पास ले गई थी और उसकी हत्या कर दी। पत्नी का ये घिनौना सच सुन पति दीपक बलूनी भी सन्न रह गए। पुलिस के घर पहुंचने पर बेटी आराध्या ने भी मां का नाम लिया था। संगीता एक महीने पहले भी बेटे को सार्वजनिक स्थान पर छोड़कर आने वाली थी, पर बाद में उसने बेटे की हत्या की प्लानिंग की। सोचा बेटे की गुमशुदगी की कहानी बुनकर बच जाएगी, पर पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर संगीता की करतूत सबके सामने ला दी। जिसने भी धर्मनगरी हरिद्वार में हुए इस महापाप के बारे में सुना वो सन्न रह गया। आरोपी महिला अब पुलिस की गिरफ्त में है।