Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: देवभूमि की होनहार बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। बात चाहे अभिनय की हो या फिर खेलों की, बेटियां हर चुनौती को पार कर आगे बढ़ रही हैं। पहाड़ की इन्हीं बेटियों में से एक हैं नेहा कसन्याल, जिनके पंच का दम अब दुनिया देखेगी। सीमांत जिले पिथौरागढ़ की रहने वाली नेहा कसन्याल का चयन एशियन यूथ वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चैंपियनशिप के लिए देशभर से सिर्फ पांच लड़कियां चुनी गईं, जिनमें से अपनी नेहा टॉप पर है। चैंपियनशिप का आयोजन मंगोलिया में होगा। नेहा मंगोलिया के लिए रवाना हो गई हैं। देशभर के लोग नेहा से शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें लगाए हुए हैं। चलिए अब आपको नेहा के बारे में बताते हैं। नेहा पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी गांव की रहने वाली हैं। ये गांव जिला मुख्यालय के नजदीक है।