Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: पहाड़ के लिए प्लास्टिक बड़ा खतरा है, प्लास्टिक से पहाड़ों की खूबसूरती कैसे बदरंग हो रही है ये देखना हो तो पहाड़ के किसी भी पर्यटक स्थल चले जाईए। हर तरफ बस सिंगल यूज प्लास्टिक की बोतलें और कचरा ही नजर आएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए सरकार मुहिम चला रही है, अच्छी बात ये है कि अब आम लोग भी इस मुहिम से जुड़ने लगे हैं, खुद भी जागरूक हो रहे हैं और दूसरों को भी प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बता रहे हैं। एक ऐसी ही कोशिश की है, देहरादून के रहने वाले आशीष नौटियाल ने, जिनकी शादी का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा पा रहा है। आमतौर पर कार्ड में वही सुनी-सुनाई शायरी और मंत्र लिखे होते हैं। पर ये कार्ड अलग है। कार्ड में मेहमानों के लिए दो संदेश लिखे गए हैं। पहला संदेश प्रकृति को बचाने का है। जिसमें अतिथियों से प्रतिज्ञा लेने को कहा गया है कि वो दैनिक जीवन में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे।