Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है, ठिठुरने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश के अन्य इलाकों में बादल छाए हैं। मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी हुई। गुरुवार सुबह गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। धाम के पास स्थित चोटियां बर्फ से ढकीं हैं। हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम में भी बर्फबारी की खबर है। बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। दोपहर बाद केदारनाथ में भी बर्फ गिरी। यमुनोत्री धाम में कोहरा छाया हुआ है। बर्फबारी की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ में हुई बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक महसूस किया जा रहा है। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है। निचले इलाकों में बारिश हो रही है।