Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के मौसम का कोई भरोसा नहीं, कब बादल गरजने लगें, कब बर्फबारी हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब था, पहाड़ों में लगातार बर्फबारी होती रही, पर शनिवार का दिन राहत लेकर आया। सुबह का स्वागत खिली धूप के साथ हुआ। कई दिनों बाद धूप के दर्शन होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं, हालांकि पर्वतीय इलाके अब भी बर्फ से ढके हैं। केदारनाथ में शुक्रवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। यहां करीब आधा फीट बर्फ जमा हो गई है। औली में भी खूब बर्फ गिरी है, पर्यटकों को मौसम का ये बदला मिजाज खूब भा रहा है। औली पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया और खूब मस्ती की। बदरीनाथ में भी मौसम सुहावना हो गया है। मौसम साफ होने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने धाम के मुख्य मार्ग से बर्फ हटाकर रास्ता साफ किया।