Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में घर में घुसे गुलदार को लोगों ने कमरे में कैद कर लिया। बाद में वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। टीम मौके पर पहुंच गई है, गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने की तैयारी की जा रही है। घटना कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज की है, जहां खुशहालपुर गांव के एक घर में गुलदार घुस गया। सुबह करीब सात बजे जब घर के लोग आम दिनचर्चा में व्यस्त थे, तभी गुलदार घर में घुसकर टहलने लगा। ये घर इशरान अली और गुलशाद राव का है, जैसे ही घर के लोगों ने गुलदार को अपने सामने देखा उनकी चीख निकल गई। लोगों ने बिना कोई समय गंवाए गुलदार को कमरे में कैद कर दिया। गुलदार कमरे के चक्कर काटने लगा, उसकी गुर्राहट से पूरा इलाका गूंज उठा। मामले की खबर मिलते ही घर के पास लोगों की भीड़ जुट गई।