Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी हासिल करने का शानदार मौका है। अपने डॉक्यूमेंट्स रेडी कर लीजिए। आगामी 16 नवंबर को देहरादून में रोजगार मेला लगेगा। जिसके जरिए 870 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इंटरव्यू पास करने वाले युवाओं को सीधे नियुक्ति मिलेगी। मौका शानदार है, और इस शानदार मौके से जुड़ी हर डिटेल राज्य समीक्षा आप तक पहुंचाएगा। रोजगार मेला 16 नवंबर को सेवायोजन कार्यालय देहरादून में लगेगा।
रोजगार मेले का आयोजन मॉडल करियर सेंटर और सेवायोजन विभाग की तरफ से किया जा रहा है। जिसमें अलग-अलग सेक्टर से जुड़ी 6 कंपनियां हिस्सा लेंगी। ये कंपनियां 870 पदों के लिए युवाओं का चयन करेंगी। जो कंपनियां रोगजार मेले में हिस्सा लेने आ रही हैं, उनके बारे में भी बताते हैं।