उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड की शुरुआत, इन 5 जिलों में आज होगी बर्फबारी

कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 पहाड़ी जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई है....
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Weather update: Snowfall expected in these five districts
Image: Snowfall expected in these five districts

देहरादून: प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है, इसके साथ ही ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। देहरादून में भी सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। पहाड़ी इलाकों का भी यही हाल है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में आज बर्फबारी की संभावना जताई है। यानि आज से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम में आए बदलाव ने लोगों का चैन छीन लिया है, ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है और फिलहाल इससे राहत भी नहीं मिलने वाली। केदारनाथ, यमुनोत्री घाटी, नई टिहरी और चमोली में भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। नई टिहरी और यमुनोत्री घाटी में बारिश हो सकती है। चमोली और रुद्रप्रयाग में शाम तक बर्फबारी के कुछ दौर चल सकते हैं।

यह भी पढ़ें - देवभूमि में महापाप! नमामि गंगे घाट पर चेंजिंग रूम में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म
जिन जिलों में बर्फबारी की संभावना है, उनके बारे में भी जान लें। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में शाम तक बर्फ गिरने की संभावना है। इन जिलों के लोग संभलकर रहें। प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी बादल छाए रहेंगे। ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इस वक्त पहाड़ के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पिथौरागढ़ में नवंबर के पहले हफ्ते में हुई बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड के चलते भेड़ पालक तराई की तरफ रुख कर रहे हैं। नाभीढांग, कुटी जैसे इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। डीडीहाट, मुनस्यारी में पाला पड़ रहा है। बता दें कि हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले भेड़ और बकरी पालक आमतौर पर दिसंबर की शुरुआत में वापसी करते थे, पर कड़ाके की ठंड ने इन्हें समय से पहले तराई की तरफ लौटने पर मजबूर कर दिया है।