Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रामनगर: बरसात का मौसम खत्म हो चुका है, इसके बावजूद जगह-जगह सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सांप जहरीले हों या ना हों इनसे डर सभी को लगता है....सोचिए आप अपनी अलमारी से किताब निकालने जा रहे हों और किताब की जगह हाथ में सांप आ जाए, सोचकर ही डर लगा ना, पर उत्तराखंड के नैनीताल में ऐसा सच में हुआ है। घटना रामनगर की है, जहां राजकीय इंटर कॉलेज जस्सागांजा में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राएं यहां-वहां दौड़ने लगे। बाद में सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। सांप के बोतल में बंद होने के बाद कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। घटना मंगलवार की है। राइंका जस्सागंजा की प्रिंसिपल प्रभजोत वालिया किताबों को अपने कमरे में रखी अलमारी में रखने जा रही थीं, तभी उनकी नजर अलमारी में फन फैलाये बैठे सांप पर पड़ी।