उत्तराखंड: मांस परोसने के एवज में रिश्वत मांग रहा था सिपाही, SSP ने किया सस्पेंड

होटल में प्रतिबंधित मांस रखने के मामले को दबाने के एवज में रिश्वत मांग रहे सिपाही को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है, ये है पूरा मामला...
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Bribe case: Constable suspended for demanding bribe
Image: Constable suspended for demanding bribe

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के काशीपुर में होटल मालिक से रिश्वत मांगने के आरोपी सिपाही को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। सिपाही पर एक होटल में प्रतिबंधित मांस परोसे जाने के मामले को दबाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। गांव बैलजुड़ी के रहने वाले एक आदमी ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की थी। जिसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। एसओ कुंडा की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। अब खबर विस्तार में जानते हैं। कुंडा थाना क्षेत्र के बैलजुड़ी गांव में एक बिरयानी होटल है। मंगलवार सुबह एक युवक होटल में प्रतिबंधित मांस लेकर पहुंचा था। युवक ठाकुरद्वारा से आया था। जैसे ही युवक होटल पहुंचा, सिपाही शहजाद अली भी वहां पहुंच गया।

यह भी पढ़ें - पहाड़ में दर्द से चीखती-चिल्लाती रही गर्भवती, आधा बच्चा आया बाहर तब पहुंचे डॉक्टर
सिपाही शहजाद अली बांसफोड़ान चौकी में तैनात है। शहजाद ने आते ही होटल में रखे मांस को अपने कब्जे में लिया और होटल मालिक को अपने साथ ले जाने लगा। इसी दौरान किसी ने एसएसपी को फोन कर दिया और कहा कि सिपाही एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। मामला गंभीर था। एसएसपी ने कोतवाल काशीपुर चंद्रमोहन सिंह रावत और थानाध्यक्ष कुंडा राजेश यादव को तुरंत मौके पर जाने के निर्देश दिए। निर्देश मिलने पर दोनों अधिकारी होटल पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें आरोपी सिपाही शहजाद भी नजर आ रहा था। प्राथमिक जांच में सिपाही शहजाद अली दोषी पाया गया, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर कर रहे हैं।