Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: बीयर के शौकिनों के लिए एक डराने वाली खबर है। बीयर ना खरीदें तो सेहत और जेब दोनों के लिए अच्छा है, फिर भी अगर शौक पूरा करना ही है तो इसकी एक्सपायरी डेट जरूर देख लें, क्योंकि उत्तराखंड के काशीपुर में शराब के शौकिनों के साथ जो हुआ वो किसी के भी साथ हो सकता है। यहां चीमा चौराहे के पास स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके में एक्सपायरी डेट की बीयर बिक रही थी। किसी तरह ये बात छात्रों को पता चल गई, फिर क्या था खूब बवाल हुआ। छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों छात्र शराब ठेके पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। बाद में प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान 71 बीयर की बोतलें एक्सपायरी डेट की मिलीं, जिन्हें सीज कर दिया गया। दरअसल शहर के बीचों बीच चीमा चौराहे पर एफएल 1 अंग्रेजी शराब का ठेका है। ये ठेका नवीन चंद्र तिवारी और कुशल देवी के नाम पर है।