उत्तराखंड: खेलते वक्त तालाब में गिरा 1 साल का मासूम, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

मासूम की मौत के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा है, मां रो-रोकर बेसुध हो गई है...
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Udhamsinghnagar: One year old child drown in pond and died
Image: One year old child drown in pond and died

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में 14 महीने के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे को खो देने के गम में मां बेसुध हो गई है। वो लोगों से बार-बार बच्चे को वापस ला देने की गुहार लगा रही है। हादसा उधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म इलाके में हुआ। जहां वार्ड एक में निमाई मिस्त्री का परिवार रहता है। गुरुवार को निमाई मिस्त्री सुबह छोटा हाथी वाहन लेकर काम पर चले गए। उनके जाने के बाद पत्नी वासोना मिस्त्री आंगन में रजाई सिलने लगी। बेटा तन्मय घर के आंगन में खेल रहा था। सुबह 9 बजे तन्मय खेलते-खेलते तालाब के पास चला गया। बच्चे के वहां से चले जाने की खबर मां को भी नहीं लगी। थोड़ी देर बात वासोना ने देखा कि तन्मय घर में नहीं है। वो उसे ढूंढने लगी।

यह भी पढ़ें - देहरादून RTO में दलालों का राज? अफसर की कुर्सी पर बैठकर वसूली कर रहा था दलाल
वासोना ने घर का हर कोना छान मारा पर तन्मय नहीं मिला। तन्मय को ढूंढते हुए वासोना तालाब के पास पहुंची, जहां लाडले का शरीर तालाब के ऊपर तैरते देख वो बेहोश होकर गिर पड़ी। बाद में आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तन्मय को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, पर तब तक देर हो चुकी थी। 14 महीने के मासूम की सांसें थम गई थीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने तन्मय को मृत घोषित कर दिया। तन्मय दो भाई बहनों में छोटा था। परिवार के इकलौते बेटे पर हर कोई जान छिड़कता था। जब से मासूम की मौत हुई है तब से उसकी मां वासोना का रो-रोकर बुरा हाल है। वो बेसुध है और खुद को कोस रही है। ये हादसा एक खबर से ज्यादा सबक है। छोटे बच्चों को तालाब-नदियों के किनारे कभी अकेला ना छोड़ें, सतर्क रहें और उनका ध्यान रखें।