Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
चमोली: कहते हैं उत्तराखंड के कण-कण में महादेव विराजते हैं, ये बात काफी हद तक सच भी लगती है..भई देवभूमि है ही इतनी मनोरम और यहां के आध्यात्मिक जादू के तो कहने ही क्या...इंसान तो इंसान देवता भी यहां के सौंदर्य में रम जाते हैं...महादेव का ऐसा ही पावन तीर्थस्थल है चमोली में, जहां टिम्मरसैंण गुफा में आज भी बाबा बर्फानी के दर्शन होते हैं। नीति घाटी में स्थित गुफा में पवित्र शिवलिंग आकार ले चुका है, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। एक वक्त था जब गुफा में बनने वाले शिवलिंग के बारे में केवल स्थानीय लोगों को ही पता था, पर धीरे-धीरे इस क्षेत्र की ख्याति दूर-दूर तक फैल रही है। यहां सालों से बर्फ का शिवलिंग बनता आ रहा है, इस गुफा को टिम्मरसैंण महादेव गुफा के नाम से जाना जाता है। यहां फरवरी से मार्च तक लोग बाबा बर्फानी के दर्शन करने आते हैं। इस समय इलाके में बर्फबारी हो रही है। पहाड़ से टपकने वाला पानी बर्फ बनता और फिर ये शिवलिंग का रूप ले लेता है। ये तस्वीरें सर्दियों में ही खास तौर पर देखने को मिलती है। आप भी देखिए