उत्तराखंड: बिना आवाज लगाए घर में घुसा फेरीवाला, मचा हड़कंप...आप भी सावधान रहें!

वो खुद को हल्द्वानी का निवासी बता रहा था, जबकि आधार कार्ड में उसका पता मुजफ्फरनगर का निकला। लोगों का कहना है कि इनका पूरा गैंग चल रहा है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Udhamsingh nagar feriwala news
Image: Udhamsingh nagar feriwala news

उधमसिंह नगर: अगर आप उत्तराखंड से हैं और आपके गांव, गली या फिर मोहल्ले में कोई फेरीवाला घूम रहा है, तो जरा उस पर नजरें बनाए रखें। न जाने कब क्या हो जाए। जी हां ऐसा ही वाकया उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में हुआ है। बिना आवाज लगाए एक फेरीवाला अनजान घर में घुस गया। इसके बाद तो मौके पर ही हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया है। घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मझरा बक्श मोहल्ला के रहने वाले गणेश बहादुर ने कोतवाली में तहरीर दी और कहा कि दोपहर में एक फेरीवाला आवाज लगाए बगैर घर में घुस गया। वो तो शुक्र रहा कि पास में ही गणेश की दुकान थी और उन्होंने ये सारी हरकत देख ली थी। इसके बाद उन्होंने उस फेरीवाले के घर के अंदर से ही पकड़ लिया। जब उससे पूछा गया कि वो घर के अंदर क्यों घुसा, तो वो सही जवाब नहीं दे पाया। वो खुद को हल्द्वानी निवासी बता रहा था, जबकि आधार कार्ड में उसका पता मुजफ्फरनगर का निकला। तुरंत ही पुलस को इस बारे में खबर की गई। मौक पर पहुंची चीता मोबाइल पुलिस टीम फेरीवाले को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई है। पूछताछ में ये भी पता चला है कि उसके 6 साथी और हैं, जो कि पूरे शहर में फेरी लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें - देहरादून में कार और बाइक की टक्कर, 22 साल के LLB छात्र की मौत..हेलमेट नहीं पहना था