पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, बदरी-केदार-गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी..देखिए तस्वीरें

गढ़वाल में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई, जिस वजह से तापमान में गिरावट आई है...देखिए तस्वीरें
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Weather update: Snowfall in gangotri yamunotri
Image: Snowfall in gangotri yamunotri

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी ने दिक्कत बढ़ाई है तो वहीं मैदानी इलाकों में शीतलहर ने चैन छीन लिया है। मौसम में आए बदलाव का असर हर जगह दिख रहा है। गढ़वाल में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई। जिस वजह से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार सुबह उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फ गिरी। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई। चमोली के नीती-माणा ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली है। यहां शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तरकाशी में मौसम ने शुक्रवार को ही करवट बदल ली थी। आसमान में शाम से बादल छाने लगे थे। शनिवार सुबह का आगाज बर्फबारी के साथ हुआ। गंगोत्री, यमुनोत्री, नेलांग, चीड़वासा, केदारकांठा, रूद्रगैरा, कालिंदी ताल, सीमा टॉप, दरबा टॉप समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। आगे देखिए तस्वीरें

  • केदारनाथ में बर्फबारी

    Snowfall in gangotri yamunotri
    Pic: 1/ 4
    Image: Snowfall in gangotri yamunotri

    हर्षिल और धराली में भी बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ गई। रुद्रप्रयाग में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में हुई बर्फबारी का असर पूरे जिले में महसूस हो रहा है। मौसम ठंडा हो गया है। जिले के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

  • बदरीनाथ में बर्फबारी

    Snowfall in gangotri yamunotri
    Pic: 2/ 4
    Image: Snowfall in gangotri yamunotri

    शनिवार को केदारनाथ में खूब बर्फबारी हुई, जिसके बाद तापमान माइनस से काफी नीचे चला गया है। बर्फबारी की वजह से केदारघाटी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। चमोली जिले के बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के अलावा नीती और माणा घाटी में लगातार बर्फबारी हो रही है।

  • मदमहेश्वर में बर्फबारी

    Snowfall in gangotri yamunotri
    Pic: 3/ 4
    Image: Snowfall in gangotri yamunotri

    बारिश-बर्फबारी ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड के मौसम में आप भी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

  • पहाड़ ने ओढ़ी बर्फीली चादर

    Snowfall in gangotri yamunotri
    Pic: 4/ 4
    Image: Snowfall in gangotri yamunotri

    पहाड़ की यात्रा पर निकलते वक्त संबंधित जगह के मौसम के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लें।