Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का आगाज हो चुका है। हिमालयी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक में महसूस हो रहा है। ठिठुरन बढ़ गई है, ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। फिलहाल बारिश-बर्फबारी से राहत नहीं मिलने वाली। ठंड और बढ़ेगी, आने वाले कुछ दिन मुश्किलभरे साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 26 नवंबर को चार पहाड़ी जिलों के लिए भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में 26 और 27 नवंबर को बारिश होगी। मौसस विभाग ने 26 और 27 नवंबर को देहरादून में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जिन जिलों के लिए भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है, उनके बारे में भी जान लें। ये जिले हैं उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग, इन जिलों में 26 नवंबर को भारी बर्फबारी की आशंका है, इसलिए इन जिलों के लोग संभलकर रहें।