Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: सैनिक स्कूल घोड़ाखाल जल्द ही नई शुरुआत का गवाह बनेगा। सैनिक स्कूल में अब बेटियां भी एडमिशन ले सकेंगी। सैनिक स्कूल में बेटियों के दाखिले का रास्ता साफ हो गया है। जो बेटियां सैनिक स्कूल में पढ़कर देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहती हैं, अब उन्हें भी स्कूल में दाखिला मिलेगा। अगर आप भी अपनी बेटी का एडमिशन सैनिक स्कूल में कराना चाहते हैं तो थोड़ा जल्दी कीजिए, स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म भरे जाने शुरू हो गए हैं। आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 6 दिसंबर है। एंट्रेंस एग्जॉम 5 जनवरी को होगा। एंट्रेंस एग्जॉम पास करने वाली बेटियां सैनिक स्कूल में दाखिला पाएंगी। उत्तराखंड की बेटियां जिस मौके का सालों से इंतजार कर रहीं थीं, वो मौका आ गया है। अब बेटियां भी सैनिक स्कूल में पढ़कर सेना में अफसर बन सकेंगी।