बदरीनाथ धाम में आज बर्फबारी की मनमोहक तस्वीरें, आप भी देखिए

चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ, द्रोणागिरी, नंदा घुघंटी समेत सभी पहाड़ियों पर हिमपात हुआ।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Snowfall in badrinath
Image: Snowfall in badrinath

चमोली: ये तस्वीरें आज की हैं और सीधे बदरीनाथ धाम से आई हैं। हमारे संवाददाता पंकज हटवाल बदरीनाथ धाम के भक्तों के लिए ये खास तस्वीरें लेकर आए हैं। बदरीनाथ में जमकर बर्फबारी हो रही है और तापमान माइनस में जा रहा है। इस बीच ये खूबसूरत तस्वीरें यहां की खूबसूरती को बयां कर रही हैं। इन दिनों बदरीाथ धाम के कपाट बंद हैं। कहा जाता है कि यहां 6 महीने पूजा का अधिकार देवताओं को है और 6 महीने मनुष्यों को है। इस वक्त भगवान नारायण की धरती स्वर्ग के समान लग रही है। ठंड लगातार बढ़ रही है और बर्फबारी ने खूबसूरत रूप धर लिया है। बदरीनाथ धाम के अलावा औली में भी बर्फबारी हो रही है। साफ शब्दों में कहें तो पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। आइए अब आप भी बदरीनाथ धाम से आज की ताजा तस्वीरें देखिए
फोटो साभार-पंकज हटवाल-फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/Pankaj-Hatwal-1539814802986729/

  • बर्फ से ढकी नारायण की धरती

    Snowfall in badrinath
    Pic: 1/ 3
    Image: Snowfall in badrinath

    तस्वीर में आप देख सकते हैं कि भगवान नारायण की धरती कितनी खूबसूरत लग रही है।

  • जय बदरी विशाल

    Snowfall in badrinath
    Pic: 2/ 3
    Image: Snowfall in badrinath

    अंदाजन लगभग एक फीट की बर्फबारी साफ बयां कर रही है कि इस सीजन में भी बदरीनाथ धाम में जबरदस्त बर्फ गिरेगी।

  • बर्फ से ढका मंदिर

    Snowfall in badrinath
    Pic: 3/ 3
    Image: Snowfall in badrinath

    मंदिर भी अब बर्फ से ढक रहा है। आम तौर पर सर्दियों में यहां 5 फीट तक बर्फबारी हो जाती है।