Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
चमोली: देवभूमि के मिनी स्विटजरलैंड यानि चोपता ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। चारधाम और हिमालयी क्षेत्र में हुई बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें तो बढ़ाई हैं, लेकिन इन दिनों यहां प्रकृति का अद्भुत नजारा भी देखने को मिल रहा है। रुद्रप्रयाग जिले के चोपता में हुई बर्फबारी ने पर्यटकों के चेहरे खिला दिए। चोपता से स्नो फॉल की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग प्रकृति की अनूठी कलाकृति का बाहें खोलकर स्वागत करते नजर आए। इन तस्वीरों को देख आप भी समझ जाएंगें कि चोपता को उत्तराखंड का मिनी स्विटजरलैंड क्यों कहा जाता है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक चोपता पहुंचने लगे हैं। रुद्रप्रयाग जिले के मदमहेश्वर धाम में भी बर्फबारी हुई है। पहाड़ों की रानी मसूरी भी बर्फ से ढकी है। आसपास के क्षेत्र नागटिब्बा, देवलसारी और सुरकंडा देवी की पहाड़ियों सहित धनोल्टी में भी बर्फबारी और ओलावृष्टि हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। आगे देखिए तस्वीरें