Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में हर दिन हो रहे सड़क हादसों से कोहराम मचा है। लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। मामला काशीपुर का है, जहां बेकाबू रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक का नाम नवीन कांडपाल है, 42 साल के नवीन कांडपाल मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के रहने वाले थे। वो काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स में मैनेजर थे। नवीन का परिवार मोहल्ला कटोराताल में रहता है। परिवार में पत्नी ममता कांडपाल और दो बेटे 11 साल का मानस और 6 साल का लक्ष्य है। ममता कांडपाल स्कूल में पढ़ाती हैं। हादसा शुक्रवार को हुआ।