Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, ये जगह शांत आबोहवा के साथ-साथ अपने स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए भी जानी जाती है। देश-विदेश की मशहूर हस्तियां अपने बच्चों को देहरादून पढ़ने के लिए भेजती हैं। हाल ही में देहरादून पहुंचे मशहूर साहित्यकार और गीतकार गुलजार भी दून के स्कूलों की तारीफ करते दिखे। गीतकार गुलजार वेल्हम ब्वॉयज स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने आए थे। स्कूल के बच्चों को देख गुलजार साहब को अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने तुरंत कहा कि वो इस स्कूल का हिस्सा बनाना चाहते हैं। गुलजार साहब ने वेल्हम स्कूल में ना पढ़ पाने का मलाल भी जताया। गीतकार गुलजार ने स्कूल की व्यवस्था को सराहा। यही नहीं उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल से कहा कि ‘मुझे भी स्कूल में दाखिला दे दो, मैं भी इन बच्चों की तरह जिंदगी जीना चाहता हूं’।