Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: पहाड़ में जंगली जानवर आतंक का सबब बने हुए हैं। जंगली जानवरों के हमले में लोग जान गंवा रहे हैं। लोग घरों से बाहर निकलने में डरने लगे हैं, महिलाएं भी चारे के इंतजाम के लिए जंगल नहीं जा रहीं। मामला चमोली का है, जहां भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, युवक को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना घाट विकासखंड की है, जहां नैन सिंह नाम के युवक पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। ये सब इतनी तेजी से हुआ कि नैन सिंह को अपना बचाव करने का वक्त ही नहीं मिल पाया। भालू युवक पर वार करता रहा। बाद में युवक का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर भालू को वहां से खदेड़ा। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख भालू युवक को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया।