Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के हर घर ने सेना को एक जवान दिया है। यहां गौरवशाली सैन्य परंपरा का निर्वहन किया जाता है, पर पिछले कुछ वक्त से उत्तराखंड के जवानों को लेकर चिंता बढ़ाने वाली खबरें आ रही हैं। अब तक पहाड़ के कई जवानों के अचानक लापता होने की खबरें हम सुन चुकें हैं, जिनमें से ज्यादातर के बारे में कुछ पता नहीं चला। बाद में उनके साथ अनहोनी की खबरें आईं। बागेश्वर का रहने वाला एक परिवार भी इस वक्त अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है। जिले में रहने वाले जवान सुरेंद्र सिंह शाही लापता हैं, उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुरेंद्र सिंह शाही छुट्टी पर घर आए हुए थे। छुट्टी पूरी होने के बाद उन्हें आसाम के तेजपुर जाना था, जहां उनकी तैनाती थी। सुरेंद्र ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले तो सही, पर आसाम पहुंचे नहीं।