बाइक सवार मनचले ने छात्राओं का रास्ता रोक लिया, शिक्षकों ने मनचले का विरोध किया तो उसने उन्हें देख लेने की भी धमकी दी...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Girl students returning from school molested
उधमसिंह नगर: सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है, लेकिन जब बेटियां सुरक्षित ही नहीं हैं तो वो पढ़ेंगी कैसे, आगे बढ़ेंगी कैसे। काशीपुर में मनचलों ने छात्राओं का स्कूल जाना मुश्किल कर दिया है। लड़कियां स्कूल जाती हैं तो मनचले उन्हें छेड़ते हैं, उनके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। शुक्रवार को तो हद ही हो गई। बाइक सवार मनचले ने स्कूल गेट से बाहर आ रही छात्राओं का रास्ता रोक लिया। डरी-सहमी छात्राओं ने प्रिंसिपल से शिकायत की। प्रिंसिपल ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया। आरोपी ने प्रिंसिपल को गांव से निकलने पर सबक सिखाने की धमकी दी। घटना पैगा चौकी क्षेत्र की है, जहां शिवलालपुर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं मनचलों से परेशान हैं। शुक्रवार को कक्षा नौ की छात्राएं सुबह शैक्षिक भ्रमण के लिए जा रही थीं, तभी उन्होंने देखा कि गेट पर एक युवक खड़ा है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में खौफनाक वारदात...पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर किया वार, फिर अपनी गर्दन काटी
छात्राओं ने उससे रास्ता छोड़ने को कहा तो वो उनके साथ गाली-गलौच करने लगा। छात्राओं से कुछ दूरी पर खड़े टीचर्स के साथ भी बदसलूकी की। आरोपी ने प्रिंसिपल को धमकाते हुए कहा कि जब वो उनके गांव से निकलेंगे तो उन्हें सबक सिखाएगा। प्रिंसिपल सतीश चंद्र ने कहा कि स्कूल के अध्यापकों का गुलड़िया गांव से ही आना-जाना है, इसीलिए उनकी जान को खतरा है। मनचला युवक अपनी नस काटकर मेडिकल कराने की धमकी भी दे रहा है। वहीं पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया था, पर तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।