Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के विस्तार की कवायद के अच्छे नतीजे दिखने लगे हैं। एक अच्छी खबर पंतनगर एयरपोर्ट को लेकर आ रही है। इस एयरपोर्ट के विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर के ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के तौर पर विकसित किया जाएगा। ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट अटरिया रोड पर पंतनगर यूनिवर्सिटी के अधीन चिन्हित 1122 एकड़ भूमि पर ही बनेगा, ये भी तय हो चुका है। जरूरी प्री-फिजिबिलिटी सर्वे होने के बाद यहां ओएलएस सर्वे होना है। जिसके बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शनिवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और उनकी टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव के साथ प्रमुख सचिव मनीषा पंवार और वित्त सचिव अमित नेगी भी मौजूद थे। उन्होंने क्षेत्र का जायजा लिया। साथ ही एयरपोर्ट के डायरेक्टर एसके सिंह से मुलाकात भी की।