Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चमोली: पहाड़ की होनहार बेटियां खेलों के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। इन्हीं बेटियों में से एक हैं चमोली की शिवानी बिष्ट। शिवानी का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है, पहाड़ में रहने वाली ये बच्ची अब नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। शिवानी बिष्ट सीमांत विकास खण्ड थराली के गुडम स्टेट गांव की रहने वाली हैं। वो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तलवाड़ी में कक्षा 11 में पढ़ती हैं। शिवानी के सेलेक्शन से परिजन और स्कूल के शिक्षक खुश हैं। उन्होंने शिवानी को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिवानी गरीब परिवार की होनहार बेटी हैं। उनके पिता सीमा सड़क संगठन में डेली वेज कर्मचारी हैं। माता गृहणी है। पिता कर्ण सिंह बेटी के सेलेक्शन से खुश हैं, उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि शिवानी राज्य का नाम रोशन कर के लौटेगी। हम बेटी को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।