उत्तराखंड के 6 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, बर्फबारी और बारिश से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Rain and snowfall alert in uttarakhand school to be closed
Image: Rain and snowfall alert in uttarakhand school to be closed

देहरादून: उत्तराखंड में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी देहरादून समेत ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। कुल मिलाकर पूरे उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। अमर उजाला के मुताबिक देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ और चमोली जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई है और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ, बद्रीनाथ,गंगोत्री और यमुनोत्री के अलावा रुद्रनाथ औली हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई है। होली में 1 फीट तक बर्फ जमी है और इस वजह से यहां 2 किलोमीटर पहले ही बर्फबारी की वजह से रास्ता बंद हो गया है पुलिस टॉप टिहरी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है इसके अलावा चकराता के लोखंडी में भी बर्फबारी की खबर है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरका,शी रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा नैनीताल अल्मोड़ा और देहरादून के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है। इसलिए आप भी सावधान रहें क्योंकि आने वाले दिनों में उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। फिलहाल 6 जिलों में स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: PUB-G खेल रहे लड़कों को पुलिस ने सिखाया सबक, सड़क पर आधे घंटे कसरत कराई