जय देवभूमि: दिल्ली के कनॉट प्लेस में पहली बार होगा उत्तराखंड लोकपर्व, आप भी चले आइए

दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में उत्तराखंड का लोकपर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, जानिए आयोजन से जुड़ी खास बातें...
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand folk festival: Uttarakhand’s folk festival will be in cp central park
Image: Uttarakhand’s folk festival will be in cp central park

देहरादून: अगर आप पहाड़ी हैं, दिल्ली में रहते हैं तो यकीनन पहाड़ को याद जरूर करते होंगे, पहाड़ लौटने का मन भी करता होगा...ऐसे में दिल छोटा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बार दिल्ली में उत्तराखंड का लोकपर्व मनाया जाएगा, जहां लोगों को उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलेगा। ये आयोजन सिर्फ प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए ही नहीं पूरे देशवासियों के लिए खास है, जो लोग देवभूमि की संस्कृति को करीब से जानना चाहते हैं, समझना चाहते हैं, उनके लिए ये शानदार मौका है। कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में पहली बार उत्तराखंड का लोकपर्व मनाया जाने वाला है। शनिवार को दिल्ली में गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषा अकादमी की संचालन समिति की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम का आयोजन कब होगा ये भी नोट कर लीजिए। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर खाई में समाया ट्रक, 7 लोग घायल
अकादमी के सदस्य बृजमोहन उप्रेती ने बताया कि कार्यक्रम 21 और 22 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोनों ही दिन दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। 2 बजे से 5 बजे तक इनहाउस प्रोग्राम होंगे। शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक उत्तराखंड के बड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। लोकपर्व की सबसे खास बात ये रहेगी कि इसमें दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड के आम नागरिक और कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। लोगों को उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति से रूबरू कराएंगे। 21 तारीख को सेंट्रल पार्क में उत्तराखंडी समाज के लोगों की तरफ से मार्च भी निकाला जाएगा। बैठक में संस्कृतिकर्मियों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी भाषा अकादमी के गठन के लिए दिल्ली सरकार को धन्यवाद दिया। अकादमी के पदाधिकारियों ने दिल्ली की उत्तराखंडी जनता से लोक उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। राज्य समीक्षा भी प्रवासी उत्तराखंडियों से लोक उत्सव में हिस्सेदारी कर इसे सफल बनाने की अपील करता है।