Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में नौकरी का सपना देख रहे बेरोजगार नौजवानों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखं पुलिस में जल्द ही 1500 जवानों की भर्ती की तैयारियां हो रही हैं। उत्तराखंड पुलिस के डीजी अशोक कुमार ने मीडिया को ये बात बताई। अशोक कुमार ने बताया कि आने वाले वक्त में कुम्भ मेेले में भारी पुलिस बल की जरूरत पड़ेगी। सुरक्षा व्यस्था चौकस रहें, इस वजह से उत्तराखंड पुलिस में जवानों की भर्ती को जल्द हरी झंडी मिलेगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड के हरिद्वार में अब कुम्भ की तैयारियां हो रही हैं। देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु कुम्भ में आकर मां गंगा का आशीर्वाद लेते हैं। इतनी बड़ी तादाद में रही श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना उत्तराखंड पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगा। इसलिए पुलिस में जवानों की भर्ती प्रस्तावित है। इस बीच वक्त भी कम बचा है, ऐसे में जल्द से जल्द पुलिस में नई भर्तियों की संभावनाएं हैं। फिलहाल इतना तो जरूर है कि डीजी अशोक कुमार ने ये अच्छी खबर उत्तराखंड के बेरोजगार नौजवानों को दी है।